उन्नाव। डीसीए जिला क्रिकेट एसोसिएशन की करोवन मोड़ स्थित निखत स्टेडियम में अंडर 16 ट्रायल प्रतियोगिता के पहले चरण में 30 खिलाड़ी शामिल हुए।
इसमें मोनू पाल ने नाबाद 68 रन व नवरत्न ने नाबाद 50 रन बनाए। इसी तरह शिवांग ने 43, मनजीत ने 42 व केशव ने 37 रन बनाए। आयुष ने दो पारियाें 58, प्रत्युष ने 35 व आदित्य ने 30 रन बनाए। दो पारियों में गेंदबाजी करते हुए सुजीत व योगेश ने 3-3 और शिवांशु, प्रदीप, अनुराग व अयुष ने 2-2 विकेट लिए। एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्र ने बताया कि फाइनल राउंड मंगलवार को सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। (संवाद)