फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटे युवक को पीटने पर संघर्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के ख्वाजगीपुर में चार दिन पहले महिला से मारपीट में जेल से छूटे आरोपी को महिला पक्ष के लोगों ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। युवक के शोर मचाने पर उसके पक्ष के लोगाें के पहुुंचे और दोनों पक्षों में जमकर डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

ख्वाजगीपुर गांव निवासी राहुल की बाइक से छह अप्रैल को पड़ोस की किरन की नातिन को टक्कर लग गई थी। किरण के उलाहना देने पर राहुल ने उससे मारपीट की थी। किरन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेजा था। शुक्रवार को राहुल जमानत पर छूटकर घर पहुंचा। शनिवार को वह खेत जा रहा था। उसका आरोप है कि किरण पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर उसके पक्ष के लोग भी आ गए। इस पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें राहुल के अलावा दूसरे पक्ष के रणविजय, नाइक सिंह, अजयपाल समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहुल पक्ष की तहरीर पर किरन पक्ष के वीरपाल, अजयपाल, संजय, रणविजय समेत नौ व किरण पक्ष की तहरीर पर राहुल समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें