फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर सिपाही शादी के लिए राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। युवती की आईजी से शिकायत पर सिपाही शादी के लिए राजी हो गया है। उत्तराखंड की युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। आईजी से शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने सिपाही व युवती को आमने-सामने बैठाकर वार्ता कराई। कार्रवाई के डर से सिपाही ने शादी के लिए हामी भर दी। पांच जून को शादी की तारीख तय हुई है।
विज्ञापन

युवती ने आईजी लक्ष्मी सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया था कि मेरठ जनपद निवासी पुरवा कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने पांच वर्ष पूर्व बुलंदशहर में रहने के दौरान शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मना कर दिया। उन्नाव एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आईजी का फोन कोतवाली पहुंचते ही हड़कंप मच गया। बुधवार को युवती को कोतवाली बुलवाया गया। वहां सिपाही व युवती को आमने-सामने बैठाकर बात कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें