फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दही चौकी स्थित स्लाटर हाउस में पिछले दो साल से काम कर रहे श्रमिक की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ठेकेदार को श्रमिक के पते तक की जानकारी न होने पर गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। ठेकेदार बीमारी से मौत होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

दही चौकी स्थित एक स्लाटर हाउस में ठेके पर मजदूरों को काम दिलाने वाले राजेपुर निवासी संजय ने दो साल पहले शहर में रिक्शा चलाने वाले हिमांचल नाम के 30 वर्षीय युवक को स्लाटर हाउस में साफ-सफाई के काम पर रखा था। बुधवार देर शाम अचानक स्लाटर हाउस में उसकी हालत बिगड़ गई। वह बाहर तख्त पर जाकर लेट गया। अन्य मजदूरों ने ठेकेदार को इसकी जानकारी दी तो उसने श्रमिक को ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजय ने अस्पताल के रजिस्टर में श्रमिक का नाम हिमांचल लिखवाया है। उसके पिता व निवास के बारे में संजय कुछ नहीं बता पाया। इस पर डॉक्टर ने पिता व पते के कॉलम में अज्ञात दर्ज कर शव को मोर्चरी भेजा। परिजनों का पता न चलने पर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। ठेकेदार संजय ने बताया कि श्रमिक दो साल पहले रिक्शा चलाता था। रेलवे स्टेशन पर सो जाता है। उसने सात हजार रुपये पर उसे सफाई के काम में रखा था। उसने खुद को हरदोई का निवासी बताया था। हरदोई में वह कहां रहता है, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ठेकेदार की मदद से श्रमिक के परिजनों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें