फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत कर जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। छेड़छाड़ की शिकायत घर में करने के बाद किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। पिता की तहरीर पर गांव में रहने वाले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव का युवक अक्सर परेशान करता था। बेटी से दो दिन पहले छेड़छाड़ की। घर पहुंची बेटी ने आपबीती बताई और जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर उसे घर लाया गया है। पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीणों में चर्चा है कि किशोरी युवक से फोन पर बात करती थी। देख लेने पर पिता ने उसे फटकार लगाई। इससे नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें