फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ को लहूलुहान कर 3.25 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। दुकान बंदकर बाइक से लौट रहे सराफ को बाइक सवार दो लुटेरों ने पीछे से डंडा मारकर गिरा दिया और बैग लूट ले गए। घायल सराफ को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ व एसओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल के बयान दर्ज किए हैं। पीड़ित के भाई की तहरीर पर नगदी व जेवर समेत 3.25 लाख की लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हिलौली के झुलऊ निवासी नितिन सोनी उर्फ रामजी सोनी की पड़ोस के गांव हड़हरा में सोने-चांदी की दुकान है। गुरुवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहा था। असरेंदा-हिलौली मार्ग पर आइसक्रीम फैक्टरी के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से नितिन के सिर पर डंडे से वारकर गिरा दिया। इसके बाद लुटेरे उसका बैग लूटकर भाग निकले। लहूलुहान हालत में नितिन किसी तरह बाइक से घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर व प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित के बयान दर्ज किए। सराफ के भाई संगीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बैग में 5 हजार की नगदी और जेवर समेत 3.25 लाख की लूट की बात कही है। सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर ने बताया कि सिर में पीछे की ओर डंडा लगने से पीड़ित को गंभीर चोट आई है। लुटेरों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाकर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें