फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडियों से भरी मिनी बस ट्रक में घुसी, 30 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे की अजगैन कोतवाली के पास देर रात कावड़ियों से भरी एक मिनी बस ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे बस में सवार 30 श्रद्धालु घायल हो गए। एक होटल संचालक की मदद से सभी को प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के बाद दूसरे वाहन से रवाना किया गया। घटना के दूसरे दिन दोपहर तक हाईवे की रेस्क्यू टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को नहीं हटवाया।
विज्ञापन

बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन करके श्रद्धालुओं की मिनी बस कानपुर की ओर जा रही रही थी। कानपुर देहात के रजिस्ट्रेशन संख्या की बस कस्बे में आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में तीस श्रद्धालुओं को चोर्टें आइं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की वजह आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे चल रही बस टकरा गई। हादसे में कानपुर देहात के रनिया भोगनीपुर की श्यामा (40), रेखा (45), सोनम (20), राकेश (44), सरोज (55), केसनपाल (60), संदीप (25), प्रदीप (22), राहुल (18), विशाल (25), ऋषभ (22), प्रेमा (35), गोकुल (28), अखिलेश (30), जितेंद्र (30), शिवा (22), रविंद्र (25), सचिन (22), अंकुश (22), रामनरेश (38), देवेश(35), अंगद (45) सहित तीस लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें