फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, पति व बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। मौरावां मोहनलालगंज मार्ग पर साइकिल चालक को बचाने में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग सड़क पर गिर गए। कानपुर हैलट अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

खेरवा निवासी बिंदादीन (50) पुत्र मदारी, पत्नी शकुंतला (45) व पुत्र प्रदीप (16) के साथ बाइक से बुधवार को अपनी पुत्री की ससुराल गांव सियाटीकुर जा रहे थे। रास्ते में मौरावां मोहनलालगंज नवनिर्मित टू लेन मार्ग पर भवानीगंज के आगे स्थित एक डिग्री कालेज के सामने बाइक के आगे अचानक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में तीनों गिर गए। तीनों घायलों को सीएचसी मौरावां लाया गया। वहां से गंभीर स्थिति में दंपति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से घर भेज दिया गया। शकुंतला की हालत नाजुक होने के कारण उसे कानपुर हैलट अस्पताल भेजा गया। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें