चकलवंशी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरेली जिला के थाना विटौली क्षेत्र के गराब नगर निवासी गुड्डू यादव (35) पुत्र रिंकीपाल यादव अपने भाई के साथ हरियाणा प्रांत का ट्रक चलाता था। शनिवार देर शाम वह ट्रक लेकर हरदोई की ओर जा रहा था। माखी के खुमानखेड़ा गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गुड्डू यादव व दूसरे ट्रक के चालक हरदोई के देहली थाना क्षेत्र के जालीखेड़ा निवासी यूनुस पुत्र मुन्ने व क्लीनर लेहना गांव निवासी इकरार पुत्र शरीफ घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चालक गुड्डू की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है।