फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को प्राथमिकता से लगेगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में सोमवार को महिलाओं के टीकाकरण लिए विशेष बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिलाओं को टीकाकरण में प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि आठ मार्च को जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में बुजुर्गों व गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद बुजुर्ग भी सोमवार को वैक्सीन लगवा सकेंगे। जिला अस्पताल में सोमवार से शनिवार व अन्य सीएचसी व पीएचसी में सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।
शनिवार को जिला अस्पताल में 125 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई। जिला पुरुष और महिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए दो सत्र आयोजित किए गए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुरुष अस्पताल में 90 पुरुष और जिला महिला अस्पताल में 35 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने वालों में 40 फीसदी बुजुर्गों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। अन्य सीधे सत्र पर पहुंचे और वैक्सीन लगवाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें