फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब आपूर्ति में टैक्स चोरी की जांच एसआईटी को

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव और सहारनपुर में शराब आपूर्ति में टैक्स व एक्साइज ड्यूटी चोरी की जांच अब एसआईटी (विशेष जांच दल) करेगी। एसआईटी कभी भी जिले में आकर जांच शुरू कर सकती है। तीसरे दिन भी सील किए गए गोदाम का ताला नहीं खुल सका।
विज्ञापन

मोती नगर स्थित देशी शराब गोदाम में यूपी एसटीएफ ने छापा मारकर कई खामियां पकड़ी थी। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया था। सहारनपुर डिस्टिलरी से देशी शराब का ट्रक उन्नाव गोदाम पहुंचता है। सहारनपुर में छापे के दौरान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साइबर क्राइम के जरिये टैक्स व एक्साइज ड्यूटी बचाने के लिए एक जैसे दो बार कोड तैयार किए गए और डिस्टिलरी से माल दूसरे जिलों में भेजा जाने लगा। आबकारी अधिकारी केके शुक्ल ने बताया कि गोदाम में आने वाले माल की गिनती के बाद विभागीय एप के जरिए बार कोड को स्कैन किया जाता है। एक जैसा बार कोड होने से इस बात का पता नहीं चल सकता कि माल कर व एक्साइड ड्यूटी चोरी का है।
गुरुवार को गोदाम के दो कर्मियों को सदर कोतवाली बुलाकर डिप्टी कमिश्नर आबकारी जैनेंद्र उपाध्याय व आबकारी अधिकारी केके शुक्ल ने पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए थे। बाद में दोनों को पुलिस हिरासत में दे दिया था। शुक्रवार को एसआईटी जांच के लिए नहीं पहुंची। इस पर दोनों आरोपी शुक्रवार को भी पुलिस की हिरासत में ही हैं।
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी केके शुक्ल ने बताया कि एसटीएफ ने गोदाम में छापा मारने के बाद रात में शहर के दारोगाबाग, कब्बाखेड़ा, लोकनगर, मोतीनगर, एबीनगर, गदनखेड़ा चौराहा समेत अन्य जगहों पर स्थित शराब ठेकों पर पहुंचकर शराब की बोतलें कब्जे में ली थी। एसटीएफ इस बात की भी जांच कर रही है कि शराब में मिलावट का खेल तो नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें