फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहा कंप्यूटर का छात्र मालगाड़ी की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बेहाल हो गए।
विज्ञापन

शहर के कल्याणी देवी निवासी देवेश कुमार सविता (25 वर्ष) पुत्र सर्वेश कंप्यूटर का छात्र था। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे मंदिर दर्शन करने के लिए निकला था। दोपहर डेढ़ बजे करीब घर लौटते समय रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। आनन फानन घटनास्थल पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय शुक्लागंज के पास उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे देवेश की मौत से परिजन बेहाल हो गए। मां पम्मी व पिता सर्वेश पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मां जवान बेटे के शव को देख कांप गई। विवाहित बहन नैंसी भी भाई की मौत से बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें