पाटन। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत को लेकर मां ने गांव के दो लोगों पर अपहरण कर बलात्कार करने एवं हत्या के बाद शव को नदी में फेंक देने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती 12 फरवरी को लापता हो गई थी। 13 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 फरवरी को नदी में शव मिला था। शुक्रवार को पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, पूर्व सांसद व सपा नेत्री अन्नू टंडन, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने मृतका के परिवारीजनों से मिलकर सांत्वना दी।