फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक में भिड़ी वॉल्वो बस, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली के शाहपुर तोंदा गांव के सामने दिल्ली से बिहार जा रही वॉल्वो बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इससे बस में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के ओयो ट्रैवल्स की वॉल्वो बस 75 सवारियों को लेकर गुरुवार शाम बिहार प्रांत के लिए निकली थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रात दो बजे हसनगंज कोतवाली के शाहपुर ताेंदा गांव के सामने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में बस में सवार दरभंगा जिले के थाना सदर के नया टोल बदिया निवासी लीला देवी (44), दरभंगा जिले के थाना बाजपट्टी के सितावर निवासी लल्लन (32) और महाराजी नवतली थाना कबीर चौक दरभंगा निवासी रंजीत यादव (30) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें