सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दहीचौकी के निकट सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लोडर चौकी में खड़ा कराने के साथ चालक को हिरासत में लिया है।
पुरवा कोतवाली के गांव मनिकापुर निवासी हरिशंकर शुक्ला (48) पुत्र बुलंदी शुक्ला दही चौकी के औद्योगिक क्षेत्र के साइट नंबर दो में काफी समय से बंद एक खाद फैक्टरी में चौकीदारी करता था। शुक्रवार दोपहर वह चाय पीने के लिए वह पैदल पॉलीटेकिभनक के पास गया था। वहीं से वापस पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। घटना में हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दही चौकी इंचार्ज ने लोडर को चालक सहित पकड़ लिया है।