फतेहपुर चौरासी। बंद पड़े दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने जेवरात व सामान मिलाकर 15 लाख का माल पार कर दिया। शुक्रवार को दिल्ली से वापस लौटे पीड़ित ने सामान बिखरा देखा तो जानकारी हुई।
गांव गुरुदीनखेड़ा निवासी श्रीकृष्ण दिवाकर ने बताया कि एक ही घर में सुरेश, जगदीप, जगदीश, अनिल व अखिलेश सहित छह भाई रहते हैं। सभी भाई दिल्ली में काम करते हैं। घर में ताला बंद रहता है। शुक्र वार को दिवाकर पत्नी मंजू के साथ दिल्ली से घर आए तो दरवाजे का ताला टूटा देखा। सभी भाइयों के कमरों में रखी अलमारी व बक्से के ताले टूटे पड़े थे। श्रीकृष्ण के मुताबिक चोर आठ क्विंटल वजन के पीतल के बर्तन, टेलीविजन, सोने चांदी के जेवरात समेत 10 लाख का माल चोरी कर ले गए। उसके बाद चोरों ने चाचा विनोद, प्रमोद व परमेश्वर के घर को निशाना बनाया। प्रमोद की पत्नी किरन के मुताबिक पति व विनोद सउदी अरब में हैं। परमेश्वर दिल्ली में रहते हैं। किरन के मुताबिक चोर पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।