फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवती का लोन नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता युवती का शव बुधवार शाम लोन नदी में मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। परिजनाें के अनुसार युवती के लापता होने के दूसरे दिन ही गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

ग्राम ताजलपुर गांव निवासी रामनंदन लोधी की 20 वर्षीय बेटी अंजू उर्फ गुलाना 12 फरवरी को लापता हो गई थी। घटना के वक्त अंजू के परिजन उसकी बड़ी बहन की तेरहवीं में शामिल होने लखनऊ गए थे। दोपहर दो बजे लौटने पर अंजू घर में नहीं मिली थी। दूसरे दिन लोन नदी के पास बाग में अंजू की चप्पल व दुपट्टा मिला था।
बुधवार की शाम एक युवक ने लोन नदी में शव देखा। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश शुरू की। बाद में पहचान लापता अंजू उर्फ गुलाना के रूप में पिता ने की। सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर पुलिस ने निकलवाई थी। इसमें 12 फरवरी को युवती ने किसी से 18 बार बात की है। अब तक की जांच में पता चला है कि अंजू की बड़ी बहन की मौत के बाद उसकी नवजात बेटी व एक अन्य बेटी की देखरेख के लिए परिजनों ने अंजू की शादी उसके बहनोई से कराने का विचार किया था। आशंका है कि युवती ने इसी से नाराज होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें