फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी और तीन सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को छोड़ने व पुलिस कर्मियों के बीच हुई तकरार के मामले में सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसपी ने बदरका चौकी प्रभारी, हेड कांस्टेबल व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, बारासगवर में पेड़ कटान की वसूली के वायरल वीडियो के मामले में भी सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

अचलगंज के बंथर निवासी गोलू सिंह के हाते मेें खड़े ट्रैक्टर की बैटरी व अन्य पुर्जे 31 जनवरी को चोराें ने पार कर दिए थे। आरोप था कि पुलिस ने जांच के दौरान तीन नाबालिगों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को लेनदेन के बाद छोड़ दिया था। इस संबंध में कबाड़ी के पिता का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। आईजी लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर एसपी आनंद कुलकर्णी ने सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया को जांच दी थी। जांच चलने की खीझ में तीन फरवरी की रात चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव व सिपाहियों के बीच तीखी तकरार हुई थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव, हेडकांस्टेबल चंद्रप्रकाश तिवारी व कांस्टेबल कृष्णानंद मौर्य को शुक्रवार रात लाइन हाजिर कर दिया। बारासगवर थाने के सिपाही कमलेश कुमार द्वारा पेड़ कटान के रुपयों की वसूली का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने उसे भी लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें