फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा का लटका, टेलर का घर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां/बीघापुर। मौरावां में वृद्धा का शव घर के आंगन में जाल से लटका मिला। लोगाें ने बीमारी व अकेलेपन से ऊबकर जान देने की बात कही है। बीघापुर में चारपाई पर युवक का शव मिला है। मृतक की पत्नी ने हत्या का अंदेशा जता पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

घटना-एक।
मौरावांके मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी भगवानदेई (76) पत्नी बलराम का शव घर के अंदर आंगन में एक रस्सी के सहारे लटकता मिला। परिवार के ही बच्चा बाबू ने पुलिस को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बच्चा बाबू के अनुसार वृद्धा के पति बलराम की सात साल पहले मौत हो गई थी। कोई संतान न होने से वह अकेली रहती थी। कुछ दिन से वह बीमार भी थी। उसकी सेवा करने वाला भी कोई नहीं था।
घटना-दो।
खेमईखेड़ा गांव निवासी बबलू (40) पुत्र कृपाशंकर रविवार शाम को दोस्तों के साथ बाहर गया था। देर रात घर लौटा और चारपाई पर सो गया। सुबह साथ सोए भांजे ने उसे जगाया तो वह मृत मिला। उसने मामी को जानकारी दी। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जता तहरीर दी है। मृतक गांव में अपने परिवार से अलग रहता था। पाही निवासी रिश्तेदार पिंटू कुछ दिनों से उसके साथ ही रह रहा था। मृतक बीघापुर के सपना नगर में कपड़ा सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें