फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में छोटे को मारी चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस घायल को सीएचसी लाई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी बड़ा भाई मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

आशाखेड़ा गांव में घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया।
मामला इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से वार कर दिया। चाकू पेट में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस घायल के घर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें