फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा आवंटन के लिए पैसे लेने की जांच

विज्ञापन
संपूर्ण समधान दिवस पर पुरवा तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम रवींद्र कुमार व अन्य अ? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। समाधान दिवस में पहुंची एक महिला ने डीएम से शिकायत कर लेखपाल पर पैसा लेकर भी भूमि पट्टा आवंटन न करने का आरोप लगाया। बताया कि अब लेखपाल ने उसका मोबाइल नंबर भी डायवर्ट पर लगा दिया है। डीएम ने खुद ही लेखपाल का फोन मिलाया तो वह डायवर्ट मिला। जिलाधिकारी ने लेखपाल पर कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पुरवा निवासी कल्पना पांडेय ने डीएम को शिकायतीपत्र दिया। इसमें बताया कि गांव के लेखपाल बृजेंद्र सिंह ने उससे भूमि आवंटन के नाम पर पैसे भी ले लिए लेकिन इसके बाद भी काम नहीं किया। कई बार इस मामले में शिकायत की तो उसके साथ गलत बर्ताव किया। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भी डायवर्ट पर लगा लिया। शिकायत सुनने के बाद डीएम रवींद्र कुमार ने उसकी सत्यता जांचने के लिए खुद ही लेखपाल का मोबाइल नंबर मिलाया तो वह डाइवर्ट मिला।
जिलाधिकारी ने लेखपाल पर निलंबन सहित अन्य कार्रवाई और मामले की जांच के लिए एसडीएम राजेश चौरसिया से तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने को कहा। कसरौर के बिल्लेश्वर, गया प्रसाद, रामेश्वर, होरीलाल ने कहा कि गांव में कोई तालाब न होने से मवेशियों को पानी पिलाने में समस्या आ रही है। तारागढ़ी के महेश, पंकज कुमार, रामकुमार व गंगाविशुन ने कहा कि पटहनहनखेड़ा-तारागढी माइनर से पिछले 20 वर्षो में गांव के किसानों को पानी नहीं मिला है। एसपी आनंद कुलकर्णी, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील मुख्यालय पाटन में एसडीएम दयाशंकर पाठक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 105 शिकायतें पहुंची। 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। हसनगंज में तहसीलदार निधि पांडेय ने शिकायतें सुनी। 103 समस्याओं में मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान सीओ, ईओ, बीडीओ, समाज कल्याण नवाबगंज व एसओ औरास सहित 12 विभागों की कर्मचारी नहीं पहुंचे। सभी का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा गया। बांगरमऊ में एसडीएम दिनेश कुमार के सामने 102 मामले आए। मात्र दो का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें