फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की के पट्टे में फंसकर महिला की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतक शिवरानी के परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
आसीवन। भतीजी की बरात विदा होने के बाद नहाने के लिए पानी भरने जा रही महिला की पट्टे में फंसकर मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र की नगर पंचायत रसूलाबाद के मोहल्ला देसाई नगर निवासी रामकुमार की बेटी शालिनी की गुरुवार को बरात आई थी। शुक्रवार सुबह शालिनी की विदाई के बाद उसकी चाची शिवरानी (52) पत्नी शिवकुमार नहाने के लिए पानी भरने को सबमर्सिबल पंप चलाया लेकिन बिजली नहीं आ रही थी।
इस पर शिवकुमार ने चक्की से चलने वाला जनरेटर चलाया। पानी भरने के दौरान शिवरानी की साड़ी पट्टे में फंस गई। शोर सुन परिजनों ने आनन फानन इंजन बंदकर निकाला और लहूलुहान हालत में सीएचसी मियागंज पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी रसूलाबाद हशमत अली ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के तीन पुत्र राहुल, सुनील की शादी हो चुकी है। जबकि सबसे छोटा रामकिशोर अविवाहित है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें