फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी उड़ान प्रतियोगिता के विजयी बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मेरी उड़ान प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए विकास भवन सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। डीएम व सीडीओ ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में ई पाठशाला की शुरुआत हुई थी। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ यूनिसेफ के सहयोग से पढ़ाई में उत्साहवर्द्धन के लिए पाठ्यक्रम व पाठ्य सहगामी क्रियाओं के लिए जून से लेकर सितंबर माह तक मेरी उड़ान प्रतियोगिता कराई गई थी। राज्य स्तर पर हुई प्रतियोगिता में छात्रों ने जिले का नाम रोशन किया है।
सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के मसवासी उच्च प्राथमिक स्कूल की कक्षा छह की छात्रा प्रिया शुक्ला ने क्राफ्ट में, कटरी पीपरखेड़ा प्राथमिक स्कूल की कक्षा चार की छात्रा मुस्कान ने क्राफ्ट में, हाकिम टोला स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के कक्षा आठ के छात्र विश्वास राजपूत ने चित्रकला व असोहा ब्लॉक के गांव पहासा के उच्च प्राथमिक स्कूल के कक्षा 8 के छात्र आयुष ने क्राफ्ट में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय, बीईओ मधुलिका बाजपेई, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, डीआईओएस राकेश कुमार, सीओ गौरव त्रिपाठी व डीसी बालिका रामकृष्ण मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें