पुरवा। लखमदेमऊ में युवती के गले व हाथ में कटे के गहरे निशान निशान मिले। अस्पताल ले जाते समय युवती ने दम तोड़ दिया। परिजन व पुलिस ने ब्लेड से गला व कलाई काटने की वजह से मौत होने की बात कही। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने गले व हाथ में गहरे कटे के निशान होने की जानकारी दी है।
रमेश चंद्र की 21 वर्षीय पुत्री पिंकी मंगलवार रात घर में अलग कमरे में लेटने गई थी। पिता दरवाजे, मां जमुनादेई व भाई अंकित, अंश व प्रभात अंदर दूसरे कमरे में लेटे थे। भाई अंकित ने बताया कि देररात अचानक कमरे से बहन के चीखने की आवाज आई तो सभी अंदर गए। वहां पर पिंकी खून से लथपथ पड़ी मिली। अंकित का कहना है कि बहन पिंकी ने ब्लेड से गला व दाहिने हाथ की कलाई काटी थी। घटना के पीछे के कारणोें की जानकारी भाई व अन्य परिजन नहीं दे सके। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतका तीन भाइयों में अकेली बहन थी। कोतवाल अनिल सिंह ने भी ब्लेड से पिंकी द्वारा अपने आप गला व कलाई काटने की बात कही। पोस्टमार्टम में गले में आठ और दोनों हाथों में एक-एक गहरे घाव के निशान मिले हैं।