जिला अस्पताल की ओपीडी में औचक निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल में दलालों की सक्रियता की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। यहां नेत्र विभाग की ओपीडी में दो दलाल पकड़े गए। उन्होंने दोनों को पुलिस को सौंपा है। ओपीडी व इमरजेंसी में मौजूद दलाल भाग निकले।
अस्पताल में दलालों की बढ़ती सक्रियता की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट नेत्र विभाग में पहुंचे। यहां दो युवक नेत्र रोग विशेषज्ञ के साथ बैठे हुए थे। वह मरीजों को दवाएं लिख रहे थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दानिश और विजय बताया। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों को पुलिस को सौंप लिया। कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर न मिलने पर दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है।