फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सहायक गोदाम प्रभारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बिचपरी पीसीएफ गोदाम पर भीड़ बढ़ने पर खाद बांटने आए पुरवा के तुसरौर में तैनात सहायक गोदाम प्रभारी की बनी पुल के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ के राजाजीपुरम तालकटोरा निवासी विजय सिंह सहायक गोदाम प्रभारी के रूप में पुरवा तुसरौर केंद्र पर तैनात थे। बुधवार को बिचपरी पीसीएफ केंद्र पर खाद लेने के लिए भारी संख्या में किसान पहुंच गए थे। कुछ ने खाद को लेकर हंगामा भी किया था। इस पर पुलिस बुलाई गई थी। इसी कारण विजय सिंह को बिचपरी केंद्र भेजा गया था। शाम को वह खाद बांटकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी बनी पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। वहां उनकी मौत हो गई।
विजय सिंह की मौत से पत्नी बबिता सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। छह साल का अनिमेश सिंह व 12 दिन का दूसरा बच्चा है। वह हेलमेट लगाए थे। उनकी मौत से गुरुवार को बिचपरी केंद्र पर खाद का वितरण नहीं हुआ। किसान सुबह खाद लेने पहुंचे तो वहां पर नोटिस लगी देख वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें