उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई युवती के छह वर्षीय भतीजे के अपहरण के मामले में जांच कर रही पुलिस ने गांव के एक ऐसे युवक को उठाया है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ सुराग भी लगे हैं। हालांकि, युवक से पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, पुलिस पूछताछ कर रही है।
बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता के छह वर्षीय भतीजे का दो अक्तूबर को अपहरण कर लिया गया था। पुलिस की 14 टीमों के अलावा एसटीएफ व आईजी की टीम बच्चे की तलाश हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। शनिवार को पुलिस ने गांव के युवक को थाना लाकर पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, युवक ने पुलिस को कुछ अहम जानकारियां दी हैं। शनिवार को आईजी रेंज व जिले की स्वॉट टीम फिर से बिहार थाना पहुंची और संदेश के घेरे में आए गांव के युवक से दोबारा कड़ाई से पूछताछ शुरू की। चर्चा है कि पुलिस जल्द रहस्य से पर्दा उठा सकती है। एसओ बिहार संतोष सिंह ने बताया कि हर बिंदु पर जांच चल रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा।