फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पीछे फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहल्ला निवासी एक किसान का शव घर के पीछे बाग में पेड़ से लटका मिला। गुरुवार की सुबह पेड़ से शव लटका देख परिजन बदहवास हो गए। किसान के चाचा ने पारिवारिक कलह में तनाव के चलते आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी हरिओम सिंह (42) पुत्र राजनरायन सिंह खेती कर परिवार का गुजारा चलाता था। गुरुवार की सुबह उसका शव घर के पीछे बाग में पेड़ से लटका मिला। चाचा राजेंद्र सिंह ने बताया कि हरिओम पारिवारिक कलह से परेशान रहता था। तनाव में आकर उसने आत्महत्या की। एसओ पवन कुमार सोनकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरिओम की मौत से पत्नी सन्नो व चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें