आसीवन के मल्हीमऊ गांव निवासी मुरादअली के घर चोरी के बाद खला पड़ा बक्शा।
- फोटो : UNNAO
आसीवन। घर के पीछे बांस के सहारे किसान के घर में दाखिल हुए चोरों ने बक्से में रखी नगदी-जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जल्द खुलासा का भरोसा दिला जांच शुरू की है।
थानाक्षेत्र के मल्हीमऊ गांव निवासी मुरादअली गुरुवार रात परिवार के साथ घर के बरामदे में सोया था। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार में बांस लगाकर छत पर पहुंचे फिर जीने के सहारे घर के अंदर घुस गए। पीड़ित के अनुसार बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नगदी व जेवर समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। सुबह पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। पीङ़ित बकरी पालन के साथ खेती करता था। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।