चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के हरी गढ़ी गांव से वैन सवार चोरों ने करीब 25 हजार कीमत की तीन बकरियां पार कर दी। पीड़ित को रात में ही बकरी चोरी की जानकारी हुई। बकरी चोरों को ललकारा, तब तक चोर बकरी लेकर फ रार हो गए।
थानाक्षेत्र के हरीगढ़ी गांव निवासी मुकेश सिंह रात में अपने दरवाजे पर लेटा था। किसानी के साथ बकरियां पालता है। मुकेश के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे एक सफेद रंग की वैन घर के सामने रुकी। उसमें से तीन लोग नीचे उतरे। चालक वैन में बैठा रहा। घर के बाहर बंधी बकरियां खोलने लगा। बकरियों के चीखने की आवाज पर आंख खुली तो वह अज्ञात लोग बकरियों को वैन में डाल रहे थे। शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते वैन सवार वैन में बैठ कर फ रार हो गए। थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने जानकारी से इनकार किया। संवाद