फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पिस्टल, 3 रायफल, 12 तमंचा समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में असलहा तस्कर व बरामद असलहों का खुलासा करते एसपी आंनद कुलकर्णी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर अवैध असलहों की बड़ी खेप बरामद की है। इसमें दो पिस्टल, तीन रायफल, 12 तमंचा व 44 कारतूस शामिल हैं। बरामदगी करने वाली स्वॉट व सदर कोतवाली पुलिस की टीम को एसपी ने 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन हाल में एसपी आनंद कुलकर्णी ने गुरुवार दोपहर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उप चुनाव व पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न करवने के लिए पुलिस की टीमों को अवैध असलहों की धरपकड़ के लिए लगाया था। स्वॉट व सर्विलांस के साथ सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रोडवेज वर्कशाप दही चौकी के पास दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास तमंचे बरामद होने पर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने असलहों की तस्करी की बात स्वीकार की। उनकी निशादेही पर दो पिस्टल, 2 मैगजीन 11 तमंचे, तीन देशी रायफल, एक देशी बंदूक 44 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने अपना नाम लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के दुबग्गा रमना रिंग रोड निवासी अमन यादव, आसीवन के सारंगहार निवासी सचिन सिंह, इसी थानाक्षेत्र के भिटना गांव निवासी विजय कुमार व माखी के खटैली गांव निवासी अनुराग यादव बताया है। पूर्व में भी सभी पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज है। आरोपियों ने लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव समेत आसपास के जनपदों में असलहा तस्करी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें