फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सफाई कर्मी समेत तीन की मौत

विज्ञापन
मौरावां में मजदूर बच्चूलाल की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज/मौरावां। अजगैन में सफाई कर्मी, सोहरामऊ व मौरावां थाना क्षेत्र में दो अन्य युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लालखेड़ा गांव निवासी राकेश कुमार (45) पांच वर्ष से ब्लॉक क्षेत्र के निबहरी गांव में सफाई कर्मी के रूप में तैनात था। मृतक के चचेरे भाई रमेश चंद्र के अनुसार राकेश पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। नवाबगंज के एक नर्सिंगहोम में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को दवा लेकर वह गांव लौटा और चारपाई पर लेट गया। परिजन उठाने पहुंचे तो वह मृत मिला। राकेश की अचानक हुई मौत से परिजन बदहवास हो गए। मृतक की बड़ी बेटी प्रीती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र डुडियाथर गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार यादव गांव के ही दोस्त मुकेश व बउवा के साथ वाराणसी के मारवाड़ी में रहकर पीओपी लगाने का काम करता था। बुधवार को वह वाराणसी में मारवाड़ी से कुछ दूर अचेत हालत में मिला। बउवा व मुकेश उसे पास के नर्सिंगहोम लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी और देर रात शव लेकर गांव डुडियाथर सोहरामऊ पहुंचे। मौत का कारण स्पष्ट न होने से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के उम्मीदखेड़ा गांव निवासी मजदूर बच्चूलाल 28 पुत्र धनीराम लोधी मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। गुरुवार को वह पड़ोसी गांव कटरा चेतराय मजदूरी करने गया था। दोपहर को खाना खाने के लिए घर आया। पत्नी से पानी लेकर पीने के बाद चारपाई पर लेट गया। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी हालत में परिजन उसे पीएचसी हिलौली लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार माह पहले ही बच्चूलाल का विवाह हुआ था। उसकी मौत से गर्भवती पत्नी छेदाना व मां धन्नो का रोकर बुरा हाल है। मृतक छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें