फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के पिता व चाचा पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में कार्रवाई कर सभी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को एसपी आनंद कुलकर्णी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के युवक ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को जानकारी हुई। घर जाकर उलाहना देने पर आरोपी के पिता व चाचा ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी ने कोतवाल हरिकेश राय को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पिता व चाचा के खिलाफ मारपीट व धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें