फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय के घर चोरी

विज्ञापन
घर में चोरी की जानकारी देते वार्ड ब्वॉय मन्नूलाल। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के सगौली गांव में चोरों ने एक घर से नकदी और जेवर सहित लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पड़ोस के तीन लोगों पर चोरी करने का शक जताया है। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

मौरावां के संगौली निवासी मन्नूलाल पुरवा ब्लॉक के मोहिद्दीपुर स्थित राजकीय यूनानी अस्पताल में वार्ड ब्वाय हैं। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए। उनकी पत्नी प्रमिला भतीजे का जन्मदिन मनाने घर में ताला बंद कर चली गईं। घर सूना देखकर चोरों ने ताले तोड़कर पत्नी के जेवर व एक लाख की नकदी सहित करीब छह लाख का सामान पार कर दिया। शाम को वार्ड ब्वाय घर पहुंचा तो घर के दरवाजे खुले व सामान बिखरा देख सन्न रह गया। उसकी सूचना पर पुलिस ने जांच की। पीड़ित मन्नूलाल ने पड़ोस में रहने वाले गांव के तीन लोगों पर चोरी की शंका जाहिर की है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें