फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता फल विक्रेता का शव नाले में मिला

विज्ञापन
पति महेश का नाला में शव मिलने के बाद बदहवास पत्नी निर्मला देवी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दो दिन से लापता फल विक्रेता का शव सोमवार सुबह घर से कुछ दूर नाले में पड़ा मिला। माथे पर चोट का निशान होने से पुलिस ने फिसलकर गिरने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी महेश (50) पत्नी निर्मला देवी, बेटे अभिषेक व बेटी शिल्पा के साथ मोहल्ला कल्याणी देवी में किराये पर रहता था। वह फल बेचता था। शनिवार रात वह घर आने के बाद फिर कहीं चला गया। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह सफाई करने पहुंचे जेसीबी चालक ने महेश का शव नाले में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल ओपी राय ने शव को बाहर निकलवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें