फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
सतीश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

बीघापुर थाना क्षेत्र के शीतलखेड़ा गांव निवासी सतीश मजदूर था। रविवार शाम वह गांव के ट्रैक्टर चालक गणेश के साथ पड़ोसी गांव दुबेपुर पंकज पटेल के घर गया था। यहां से गणेश पंकज का ट्रैक्टर लेकर गणेश पुरवा के अंगनुवाखेड़ा पहुंचा और यूकेलिप्टस की बल्ली लादकर वहां से निकला।
विज्ञापन

बीघापुर थाना क्षेत्र के भैंसई सिकंदरपुर मार्ग पर सीतारामखेड़ा के पास गणेश का पैर क्लच में फंस गया। रफ्तार अधिक होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गणेश तो बाल-बाल बच गया पर सतीश ट्र्रैक्टर में दब गया। किसी तरह उसे बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सतीश की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां विजयलक्ष्मी, भाई निखिल और नितिन बेहाल हो गए। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हुई है। मामला बीघापुर थाना क्षेत्र का है। वहां की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें