फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति चोरों पर लगा गैंगस्टर

Sun, 11 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तीन महीने पहले शहर के बाबूगंज ठाकुर द्वारा मंदिर में हुई मूर्तियों की चोरी में जेल भेजे गए सभी छह बदमाशों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग मूर्ति चोरी के अलावा लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूगंज में स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में एक नवंबर की रात राधा और कृष्ण की दो मूर्ति और लड्डू गोपाल की एक मूर्ति चोरी हो गई थी। मंदिर के पुजारी संतोष अवस्थी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज एक सप्ताह बाद मूर्तियां बरामद कर ली थीं।

पुलिस के मुताबिक लाखों कीमत की इस मूर्ति चोरी की घटना के अलावा यह गिरोह लूट और चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक निवासी नरेंद्र नगर, विक्रम सिंह निवासी बंदूहार, प्रदीप शर्मा निवासी जुराखनखेड़ा, विवेक शुक्ला निवासी बंदूहार और विवेकानंद निवासी खरगौरा पुरवा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि यह गैंग काफी शातिर है और शहर के अलावा आसपास के अन्य थानाक्षेत्रों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। मौजूदा समय में सभी अभियुक्त जेल में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें