फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जुगाड़’ में लगे रहे शिक्षक नेता

Sat, 12 Sep 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में टीचरों के ट्रांसफर के लिए शुक्रवार को डायट कैंपस में टीचरों का मेला उमड़ा। अपने चेहतों को मनचाहा विद्यालय दिलाने के लिए  शिक्षक नेता भी बच्चों को पढ़ाना भूल गए और जुगाड़ में लगे रहे। ट्रांसफर फार्म जमा करने के लिए अलग-अलग 16 काउंटर बनाकर ब्लॉकवार टीचरों के ट्रांसफर फार्म जमा किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान डायट कैंपस में सिर्फ शिक्षक नेता ही सक्रिय नहीं रहे बल्कि कैंपस के अंदर से लेकर बाहर तक बिचौलिए भी सक्रिय नजर आए। सड़क किनारे बनी एक दुकान में तो ट्रांसफर को लेकर बिचौलिए के माध्यम से लेनदेन की प्रक्रिया भी चलती दिखी। परिषदीय विद्यालयों में खुली ट्रांसफर प्रक्रिया में 30 जून तक कि ज्वाइनिंग वाले टीचरों को शामिल होना था।

इसे लेकर सोलह विकासखंडों के टीचर विद्यालय नजदीक पाने के लिए अपना-अपना आवेदन करने के लिए आए थे। भीड़ को देखते हुए बीएसए ने सोलह काउंटर अलग-अलग विकासखंडों के बना रखे थे। सबसे खास बात यह थी कि फार्म जमा होने के बाद काउंटर पर ही लैपटॉप लेकर बैठा टीचर उनकी फीडिंग करता जा रहा था।
विज्ञापन


टीचरों को विद्यालय ढूंढने में असुविधा न हो इसके लिए दीवारों पर स्कूलों की सूची चस्पा कर दी गई थी। टीचर सूची में विद्यालय देखकर अपना फार्म भर निर्धारित काउंटर पर जमा कर रहे थे। वहीं, बीएसए भी काउंटरों का निरीक्षण कर रहे थे। सुबह आठ बजे से ट्रांसफर फार्म जमा करने की शुरू हुई प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चली।

 आलम यह था कि बीएसए के साथ बैठे शिक्षक नेता उनसे बाते करते रहे लेकिन इसकी जानकारी बीएसए ने भी लेनी उचित नहीं समझी की आखिर वह विद्यालय क्यों नहीं गए। उनका अवकाश वहां चढ़ा भी है या नहीं। यही नहीं, ट्रांसफर प्रक्रिया में शिक्षकों के अलावा शिक्षक नेताओं को भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें