फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी मतगणना

विज्ञापन
वेयर हाउस में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी दिनेश त्रिपाठी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। दही चौकी वेयर हाउस में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनकी निगरानी में 10 मार्च को मतगणना होगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का शुक्रवार को एसपी दिनेश त्रिपाठी ने जायजा लिया।
विज्ञापन

10 मार्च को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। इस दौरान मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। स्ट्रांगरूम से ईवीएम लाने और ले जाने की सारी प्रक्रिया कैमरे की नजर में रहेगी।
ईवीएम खुलने से लेकर गिनती पर तीसरी नजर रहेगी। सबसे पहले मॉक पोल होगा। उसके बाद सर्विस वोटर और फिर पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम खोली जाएंगी।
विज्ञापन

जो कैमरे लगे हैं उनकी मानीटरिंग सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
मतगणना की हर राउंड की ऑनलाइन जानकारी हो सकेगी। हर एआरओ टेबल पर वेबकैम लगाया गया है। इससे हर राउंड का रिजल्ट ऑनलाइन दिखेगा।
हर दौर की मतगणना के बाद सभी प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का विवरण भी देखा जा सकेगा। मतगणना की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
उधर वेयर हाउस में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का शुक्रवार को एसपी दिनेश त्रिपाठी ने जायजा लिया। जवानों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए।
वेयर हाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। एसपी ने बताया कि वेयर हाउस में दो शिफ्टों में सुरक्षा की दृष्टि से एक-एक एसओ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सीओ को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें