फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 28 दिसंबर को फिर होगी फतेहपुर में प्रधान पद चुनाव में पड़े वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। विकासखंड की फतेहपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर हुए चुनाव में पड़े वोटों की गिनती 28 दिसंबर को दोबारा होगी। चुनाव में सुबोध कांती मात्र तीन वोटों से जीती थीं। विपक्षी ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर वाद दायर किया था।
विज्ञापन

फतेहपुर में प्रधान रहे राजेंद्र प्रसाद का कोरोना काल में निधन हो गया था। इसके बाद उपचुनाव हुआ था। 11 मई 2021 को ब्लाक सभागार में हुई मतगणना के बाद सुबोध कांती को तीन मतों से विजयी घोषित किया गया था। इस पर विपक्षी मुरली ने एसडीएम न्यायालय में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि कुल पड़े 771 मतों में सुबोध कांती को 216 व उसे ( मुरली) को 213 मत मिलने की बात कही गई थी।
बताया था कि गिनती में लगे कर्मियों ने 22 वोट को निरस्त कर दिया था, जिन पर मुरली के चुनाव चिह्न के समक्ष मोहर व अन्य किसी स्थान पर स्याही लग गई थी। उस समय उनका वाद निरस्त हो गया था। तब 2022 में मुरली ने जिला जज के न्यायालय में गुहार लगाई गई थी। सात माह सुनवाई के बाद जिला जज ने एसडीएम सफीपुर न्यायालय में पुनः सुनवाई के निर्देश दिए थे। 2023 में एसडीएम न्यायालय में फिर सुनवाई शुरू हुई थी। एसडीएम नवीन चंद्र ने बताया कि गणना से संबंधित कुछ प्रपत्र देखने व दलीलों के आधार पर पुनः मतगणना कराने के निर्देश के साथ 28 दिसंबर की तिथि का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें