फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल परीक्षा: पहले दिन 12 फीसदी छात्र नहीं हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में बुधवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन हुईं दो पालियों की परीक्षा में 12 फीसदी छात्र शामिल नहीं हुए। बीएसए और बीईओ स्कूलों का निरीक्षण करते रहे।
जिले के सभी 2709 परिषदीय स्कूलों में 2.39 लाख छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। बुधवार से शुरू हुई परीक्षा में सभी को प्रतिभाग करना था। पहले दिन सुबह पाली में 9:15 से 11:45 बजे तक कक्षा दो के छात्रों की हिंदी, कक्षा तीन के छात्रों की सामाजिक विषय और कक्षा चार से आठ तक के छात्रों की गणित विषय की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:15 बजे से 2:45 बजे तक परीक्षा संपन्न हुई। इसमें कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों की कला संगीत की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में 28,680 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए। 210,320 छात्रों ने परीक्षा दी। बीएसए के छुट्टी पर होने से प्रभारी बीएसए केएल वर्मा और अन्य बीईओ अपने ब्लॉकों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए केएल वर्मा ने बताया कि पहले दिन 12 फीसदी बच्चों की गैरहाजिरी रही। दोपहर पॉली में चार स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें उपस्थिति सही मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें