उन्नाव। स्वास्थ्य विभाग के रविवार को मिली जांच रिपोर्ट में जिले के हसनगंज में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। उसे होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं तीन मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
इसमें अन्य कोविड अस्पताल के 2 व सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल में इलाज कराने वाला एक युवक शामिल हैं। लखनऊ मेडिकल कॉलेज आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए 2204 सैंपलों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।