नवाबगंज। कोविड एलटू सरस्वती मेडिकल कालेज में भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों के तीमारदारों को ठहरने की व्यवस्था भी प्रशासन ने की है। तीमारदारों को भल्ला फार्म में ठहराया जाएगा। यहां 50 लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी। साफ सफाई के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 100 रुपये शुल्क देना होगा।
कोविड अस्पताल सरस्वती मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों की परेशानी को देखते हुए डीएम रवींद्र कुमार ने भल्ला फार्म हाउस में ठहरने की व्यवस्था कराई है।
यहां एक बार में 50 तीमारदार रुक सकेंगे। अभी 25 कमरे मिले हैं। एक कमरे में दो लोग ही रुकेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी ने नगर पंचायत की ओर से बिस्तर सफाई की व्यवस्था कराई है। कम्यूनिटी किचन भी खोला जाएगा। हास्टल का प्रभार नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा व सहायक प्रभारी नवाबगंज ईओ अनिल कुमार को बनाया है।