फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध रहे युवक का बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में आइसोलेट कोरोना संदिग्ध रहे युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में बक्सर घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। एहतियात बरतते हुए बक्सर में गंगा किनारे 6 फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसे सैनिटाइज और आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया गया। अंतिम संस्कार के बाद 1 किमी क्षेत्र का भी सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील के बारासगवर थानाक्षेत्र के बरदहा गांव निवासी युवक मुंबई से पैदल व रास्ते में कुछ सवारी साधनों से 9 मई को अपने गांव आया था। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान उमाशंकर साहू ने गांव के बाहर बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में उसे ठहराया था। दो दिन क्वारंटीन रहने के दौरान सोमवार सुबह जुकाम, खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे जिला संक्रामक रोग विभाग की टीम ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया था। इमरजेंसी वार्ड में हुए चेकअप में कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसे सोमवार दोपहर को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था और सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। सैंपल लेने के पांच घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई थी। इसपर कोरोना संदिग्ध मानते हुए सीएमओ के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखवा दिया गया था।
युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी प्रशासन ने एहतियात बरती। पुलिस व परिजन शव लेकर बक्सर घाट पहुंचे। यहां 6 फीट का गड्ढा खोदा गया। उसे अच्छी तरीके से सैनिटाइज कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एहतियात बरतते हुए एक किमी क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें