फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाभार्थियों को दिए गए 30.50 लाख रुपये के चेक

विज्ञापन
आनलाइन लोन मेला रोजगार संगम में लाभार्थी को चेक देते डीएम रवींद्र कुमार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन लोन मेला रोजगार संगम का शुभारंभ किया। साथ ही ओडीओपी टूलकिट तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनाओं का ऑनलाइन पोर्टल भी लांच किया।
विज्ञापन

एनआईसी कक्ष में इसका सजीव प्रसारण दिखाया गया। यहां पर डीएम रवींद्र कुमार ने 6 लाभार्थियों को लोन की धनराशि 30.50 लाख के चेक वितरित किए। इसमें जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र उन्नाव से पीएमईजीपी योजना में शैलेंद्र कुमार को 10 लाख, एमवाईयसवाई योजना में अश्वनी कुमार 10 लाख एवं ओडीओपी योजना में जयप्रकाश द्विवेदी को 5 लाख, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया की मुद्रा योजना में शिव कुमार को 1.50 लाख, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से उदय कुमार व अरुण कुमार को 2-2 लाख के चेक और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उपायुक्त उद्योग सविता रंजन, सहायक उपायुक्त उद्योग रोचना श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रंबधक पीके आनंद, आईआईए अध्यक्ष, मोहन बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीएन मिश्रा भी मौजूद रहे।
उपायुक्त उद्योग केंद्र ने बताया कि बीघापुर तहसील के ओसियां ग्राम में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग द्वारा एक मिनी औद्योगिक स्थान विकसित किया गया है। जिसमें 84 वर्ग मीटर से लेकर 108 वर्ग मीटर तक के कुछ भूखंड रिक्त है। इनमें से 10 प्रतिशत भूखंड अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के लिए आरक्षित है जिन्हें उद्यमियों को 99 वर्ष की लीज पर दिया जाना है। उद्यमियों को उद्यम स्थापना के लिए कम व आसान किस्तों पर भूमि उपलब्ध करवाना है। इच्छुक उद्यमी जो अपना उद्यम/कारखाना प्रारंभ करना चाहते हैं वे भूखंड के लिए 14 जुलाई 2020 तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन कार्यालय में आकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें