फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचे परीक्षक, मूल्यांकन कार्य में आई तेजी

Sat, 02 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मूल्यांकन शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। यहां 50 डिप्टी हेड की तैनाती की गई है। इसमें सभी ने मूल्यांकन केंद्र जाकर ज्वाइन कर मूल्यांकन कार्य किया। जीजीआईसी उन्नाव में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए तैनात 85 डिप्टी हेडों में 70 ने मूल्यांकन कार्य शुरू किया। चमरौली के जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैनात 37 डिप्टी हेडों में 35 ने मूल्यांकन कार्य शुरू किया। डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि लगभग सभी डिप्टी हेडों ने ज्वाइन कर लिया है। पंद्रह दिन के अंदर मूल्यांकन कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

 

पेंशन योजना की बहाली न होने पर जताया विरोध
उन्नाव। पुरानी पेंशन योजना के बहाली को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों की बैठक निराला उद्यान में हुई। यहां सभी ने काली पट्टी बांधकर विरोध दिवस मनाया। ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने कहा प्रदेश भर में पुरानी पेंशन योजना समाप्ति के विरोध में काला दिवस मनाया जा रहा है। डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा जा रहा है। इस दौरान संजीव संखवार, राकेश बघेल, राजकुमार, विनोद कुमार, विमल भारती, श्रवण कुमार, सौरभ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित
उन्नाव। बिछिया ब्लॉक के पोटरहिया उच्च प्राथमिक स्कूल में सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवा निवृत्त प्रधान टीचर प्रमोद कुमार मिश्र का सम्मान पंडित देवी प्रसाद मिश्र सेवा संस्थान के सदस्य डीपी मिश्र ने साल ओढ़ाकर किया। इस अवसर पर सबीहाबानो, रतन तिवारी, स्वर्णमाला, शिव कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें