उन्नाव। शहर के मोहल्ला दरोगा बाग में शराब ठेके पर आपसी विवाद में तीन युवकों ने सिपाही से मारपीट की, फि र उसे धक्का दे दिया जिससे उसका सिर फ ट गया। पुलिस ने घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे हैलट रेफर कर दिया गया। मारपीट करने वाले युवकों की पुलिस हिरासत में ले लिया है।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विनय कुमार राय (50) गुरुवार दोपहर मोहल्ला पूरबखेड़ा निवासी सोनू सिंह, संजय शर्मा व डब्बू शुक्ला के साथ मोहल्ला दरोगाबाग में चांदमारी के पास स्थित शराब ठेके पर पहुंचा। यहां सिपाही व तीनों युवकों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान युवकों और सिपाहियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों युवकों ने सिपाही को पीटा और फि र धक्का दे दिया। जिससे उसका सिर फ ट गया। सिपाही को खून से लथपथ देख तीनों युवक भाग निकले। सूचना पर कांशीराम पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ठेके पर शराब पीने को लेकर मारपीट हुई है। सिपाही के सिर में गंभीर चोट के चलते जिला अस्पताल से हैलट रेफर किया गया है। मारपीट करने वाले तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। सिपाही के विरुद्ध भी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।