फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ढाबे में घुसा कंटेनर, आधे घंटे तक चालक केबिन में फंसा रहा

Sun, 18 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी का माल लेकर बिहार जा रहा कंटेनर चालक को झपकी आने से हाईवे किनारे ढाबे में घुस गया। चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। गनीमत रही कि सुबह पांच बजे हुई इस घटना के वक्त ढाबे के बाहर कोई नहीं था।
विज्ञापन

हरियाणा के नूह जिले के थाना बिछोर निवासी चालक सरफराज (27) साथी फरीद के साथ कंटेनर में ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी (फ्लिपकार्ट) का माल लेकर पटना जा रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली के जैतीपुर मोड़ के पास रविवार सुबह पांच बजे सरफराज को झपकी आने से कंटेनर सड़क किनारे ढाबे में घुस गया। हादसे में चालक सरफराज केबिन में फंस गया। साथी फरीद की मदद से पुलिस करीब आधे घंटे बाद उसे निकाल सकी। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि कंटेनर ढाबे में घुसा था, कोई हताहत नहीं हुआ है, चालक भी सुरक्षित है, वाहन को एनएचएआई की टीम ने हटवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें