फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 28 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
construction site - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन से एक दिन पहले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का तोहफा देने की बात कह सीएम अखिलेश यादव ने इसके उद्घाटन की तारीख तय कर दी है। करीब एक महीने का वक्त बचा होने से काम में काफी तेजी आ गई है। अधिकारियों का दावा है कि इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।  फिनीशिंग और कुछ अंडरपास का निर्माण ही बचा है जिसे दिन-रात लगातार काम करा कर पूरा किया जा रहा है। प्रदेश की सपा सरकार आगरा से लखनऊ के बीच 300 किलो मीटर लंबा 6 लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रही है। इसकी जमीन अधिगृहण सहित लागत 1630 करोड़ रुपये रखी गई है। एक्सप्रेस-वे के लिए जिले की तीन तहसीलों सफीपुर, बांगरमऊ व हसनगंज के 50 गांवों के लोगों की 661.3814 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहीत की गई है। इसके अलावा 39 हेक्टेअर भूमि सरकारी है। किसानों को 16 लाख रुपये प्रति हेक्टेअर की दर से कीमत दी गई है। बांगरमऊ एसडीएम इंद्रसेन यादव ने बताया कि निर्माण एजेंसी एक्सप्रेस-वे का निर्माण काफी तेजी से पूरा करा रही है। निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

हाईवे पर एयरफोर्स के विमानों के लिए रन-वे
इस छह लेन वाले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे में जिले की सीमा में भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) बांगरमऊ क्षेत्र में एयरस्ट्रिप का भी निर्माण कराया जा रहा है। एयरस्ट्रिप बनाने का मकसद यह है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में एयरफोर्स के विमानों को यहां लैंड और टेकऑफ कराया जा सके। बांगरमऊ तहसील के गांव कबीरपुर से जोगीकोट के बीच 14 किमी. क्षेत्र में बनाई जा रही इस एयरस्ट्रिप का निर्माण भी जोरों पर है। आनंद मोहन उपाध्याय, तहसीलदार यूपीडा लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन की अभी सूचना नहीं - डीएम
डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को लेकर अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं आई है। फिर भी एक्सप्रेस वे पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें