फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Wed, 13 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियों को आग के हवाले करते हुये इसे किसान विरोधी बताया। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि देश का किसान अपनी जमीन के प्रति सशंकित है। प्राकृतिक आपदाओं और भ्रष्टाचार ने किसानों के मुंह का निवाला छीन लिया। भाजपा सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के लिये मरने का मार्ग प्रशस्त करेगा। किसान जब अपने खेत को देखता है तो वह भय से ग्रस्त हो जाता है कि पता नहीं कब सरकार हमारी इस जमीन को छीन ले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले में जो भूमि अधिग्रहण का काम हो रहा है उसमें किसान पूरी तरह ठगा गया तथा अपनी आवाज बुलंद करने पर किसानों के ऊपर प्रशासन द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। भाजपा का भूमि अधिग्रहण बिल निश्चित तौर पर सौदागरों को ध्यान में रखकर बनाया गया।

जिसमें किसानों की स्थिति को बिल्कुल नकार दिया गया है। जबकि किसान इस देश की जान है और कोई भी सरकार किसान व देश के आम जन पर अत्याचार और भ्रष्टाचार करेगी तो कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में सरकार के इस संवेदनहीन बर्ताव का जवाब संघर्ष से देगा। किसानों-मजदूरों का अहित कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। जिले में अन्नू टंडन के नेतृत्व में प्रत्येक ब्लाकों में एक साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व किसानों ने मिलकर भाजपा सरकार की भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां फूंकी।
विज्ञापन


उन्नाव सदर में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से पद मार्च करते हुये शास्त्री प्रतिमा तिराहे पर पहुंचे और जोरदार तरीके से बिल का विरोध करते हुये भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां फूंकी।

शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने आये सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुये विश्वास दिलाया कि किसान विरोधी इस सरकार को हर प्रकार से घेर कर चैन से नहीं बैठने देंगे। जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष अनवर खुर्शीद, जावेद कमाल, अशोक श्रीवास्तव, राजीव रतन राजवंशी, विश्वास निगम, राकेश तिवारी, सुभाष सिंह, राकेश द्विवेदी, राज बहादुर सिंह, आशुतोष शर्मा, डीपी सिंह, अरुण कुशवाहा, राशिद अली, सुरेश श्रीवास्तव, पुत्ती लाल वर्मा, मुन्नी लाल कुरील, जय सिंह, सुरेश श्याम लाल कोरी, प्रशान्त द्विवेदी, अश्वनी कुमार, फैज हसन, आशिक समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनपद में सभी 16 ब्लाकों में एक साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

असोहा प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बिल की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाकर विरोध जताया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामबक्स सिंह ने नेतृत्व में लगभग आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने दोपहर में ब्लाक मुख्यालय के बाहर बिल की प्रतीकात्मक कापियां जलाईं। इस दौरान पूर्व सांसद अन्नू टंडन वहां पर पहुंची लेकिन कार्यकर्ताओं की संख्या कम होने पर गाड़ी से बाहर आए बिना ही वापस लौट गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें